Uttarakhand Board Solved Exam Paper 2020. Science (233HSI)

 विज्ञान ( सैद्धांतिक) 2020   (233HSI)

प्रश्न 1 - इस प्रश्न के प्रत्येक खंड के उत्तर में 4 विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प अपनी उत्तरपुस्तिका में लिखिए।

(क) अमोनियम हाइड्रोक्साइड का रासायनिक सूत्र है -

  उत्तर- (ii) NH4OH


(ख) किसी विलयन का pH स्केल प्रदर्शित करता है -

 उत्तर- (iii) हाइड्रोजन आयन सांद्रण


(ग) मनुष्य शरीर में वृक्क किससे संबंधित है - 

  उत्तर- (iv) उत्सर्जन


(घ) किसी चुम्बक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें उसके बल का संसूचन किया जा सकता है, कहलाता है -

उत्तर-  (ii) चुम्बकीय क्षेत्र


(ङ) गोलीय दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच की दूरी कहलाती है - 

 उत्तर- (ii) फोकस दूरी


(च) किसी पारिस्थितिक तंत्र में जो जीव उत्पादक द्वारा उत्पादित भोजन पर प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से निर्भर रहते हैं, कहलाते हैं- 

 उत्तर- (iii) उपभोक्ता


प्रश्न 2 - वर्षा के जल का pH मान जब 5.6 के कम होब्जता है तो वह क्या कहलाती है ?

उत्तर- वर्षा के जल का pH मान जब 5.6 से कम हो जाता है तो वह अम्ल वर्षा कहलाती है।


प्रश्न 3- पुंकेसर एवं स्त्रीकेसर दोनों युक्त पुष्प क्या कहलाता है ?

उत्तर- उभयलिंगी पुष्प।


प्रश्न 4- कोई विद्युत बल्ब 220 V के जनित्र से संयोजित है। बल्ब से 0.50A विद्युत धारा प्रवाहित होती है । बल्ब की शक्ति ज्ञात कीजिये।

उत्तर-  P=VI वाट

प्रश्नानुसार , 

V= 220V.         I= 0.50 A


P=VI 

मान रखने पर

P= 220× 0.50

P= 110 वाट


प्रश्न 5 - एक व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो स्पष्ट देख पाता है परंतु निकट रखी वस्तुओं को नहीं देख पाता । उस व्यक्ति में कौन सा दृष्टि दोष होगा ?


उत्तर- दूर दृष्टि दोष।


प्रश्न 6- ऊर्जा के एक वैकल्पिक स्रोत का नाम लिखिए ?

उत्तर- सौर ऊर्जा।


प्रश्न 7- संयोजन अभिक्रिया किसे कहते हैं ? एक उदाहरण भी दीजिये।

उत्तर- संयोजन अभिक्रिया वह होती है जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं।


जैसे-

CaO + H2O ----> Ca(OH)2 


C + O2 -----> CO2


प्रश्न 8- अभिक्रियाशीलता के आधार पर धातुओं को कितने वर्गों में विभाजित किया जा सकता है ? नाम लिखिए।

उत्तर - तीन वर्गों में विभाजित किया जा सकता है- 

1- उच्च क्रियाशील धातुएं

2- मध्यम क्रियाशील धातुएं

3- निम्न क्रियाशील धातुएं


प्रश्न 9- स्वपोषी एवं विषमपोषी में क्या अंतर है ? प्रत्येक का एक उदाहरण भी दीजिये।

उत्तर- 



 प्रश्न 10- अग्न्याशयिक रस में पाए जाने वाले दो एंजाइम के नाम लिखिए ?

उत्तर - ट्रिप्सिन और लाईपेज।



प्रश्न 11 - हाइड्रा में मुकुलन केवल चित्र द्वारा समझाइये?

उत्तर- 




प्रश्न 12- 8  प्रतिरोध का कोई विद्युत हीटर विद्युत मेंस से 2 घंटे तक 15 A विद्युत धारा लेता है। हीटर में उत्पन्न ऊष्मा की दर परिकलित कीजिये।

उत्तर-  R= 8ओम                 I= 15A

    ऊष्मा (P) = I2R

P= 152×8= 15×15×8

P= 1800 W


प्रश्न 13- विद्युत धारा को परिभाषित कीजिये तथा उसका मात्रक लिखिए?

उत्तर- आवेश के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं। इसका मात्रक एम्पियर A होता है।


प्रश्न 14- जल का अपवर्तनांक 1.33 है। इस कथन का क्या अभिप्राय है?

उत्तर- जल का अपवर्तनांक 1.33 है इस कथन से अभिप्राय यह है कि जल में प्रकाश की चाल निर्वात में प्रकाश की चाल की 1/1.33 गुनी होगी।


प्रश्न 15- निम्न का पूरा नाम लिखिए- 

(क) OTEC               (ख) CFC 

उत्तर- (क) OTEC - Ocean thermal energy conservation plant

(ख) CFC - Chloro Fluoro Carbon


प्रश्न 16 - निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए-

() 4Na + O2 --->  2NaO

() Fe2O3 + 2Al ---> Al2O3 + Fe

() NaOH + Zn ---> Na2ZnO + H2


उत्तर- 

() 4Na + O2 ---> 2Na2O

() Fe2O3 + 2Al ---> Al2O3 + 2Fe

() 2NaOH + Zn ---> Na2ZnO2 + H2


                         अथवा


प्रश्न- क्या होता है जब ( केवल रासायनिक समीकरण लिखिए)

(क) मरक्यूरिक ऑक्साइड को गर्म किया जाता है।

(ख) जिंक ऑक्साइड को कार्बन के साथ गर्म किया जाता है।

(ग) आयरन ऑक्साइड (III) की एल्युमीनियम के साथ क्रिया होती है।

उत्तर - () 2HgO --->  2Hg + O2

() ZnO + C --->  Zn + CO

() Fe2O3 + 2Al ---> Al2O3 + 2Fe


प्रश्न 17- निम्नलिखित तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए-

(क) Al (13)         (ख) Mg (12)         (ग) Na (11)

उत्तर- (क)  Al= 2,8,3

(ख) Mg = 2,8,2

(ग) Na = 2,8,1



प्रश्न 18 - एक्वा रेजिया के निर्माण में किन किन अम्लों का प्रयोग होता है तथा उनका अनुपात कितना होता है ? एक्वा रेजिया की एक विशेषता लिखिए।

उत्तर- एक्वा रेजिया का निर्माण सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सान्द्र नाइट्रिक अम्ल को 3:1 में मिलाकर किया जाता है। इसकी यह विशेषता है कि यह अत्यंत संक्षारित प्रकृति का होता है तथा यह सोना , प्लेटिनम आदि धातुओं को घोलने में सक्षम होता है।




प्रश्न 19- प्रकाश की दिशा में पादप की अनुक्रिया होती है। चित्र द्वारा समझाइये।

उत्तर- जब पौधे पर एक तरफ से प्रकाश पड़ता है तो वह प्रकाश की दिशा में मुड़ जाता है, इसे प्रकाशानुवर्तन कहते हैं। खिड़की के पास रख हुआ पौधा खिड़की से बाहर की ओर मुड़ जाता है। 






प्रश्न 20- एक उभयलिंगी पुष्प की अनुदैर्ध्य काट का चित्र बनाकर जननांगो को प्रदर्शित कीजिए? 

उत्तर - 






                                                              अथवा

 प्रश्न - मानव पाचन तंत्र का स्वच्छ चित्र बनाइये तथा इसमें निम्नलिखित भागों को दर्शाइये- 

(क) पित्तनली                    ( ख) अमाशय             (ग) ग्रसिका

उत्तर- 







प्रश्न 21-  निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- 

 (क) प्लेटलेट्स                         (ख) लसिका


उत्तर - (क) प्लेटलेट्स - इनकी संख्या 2 लाख से 5 लाख प्रति घन मिली तक होती है , ये उभयोत्तल , तश्तरीनुमा होते हैं। ते रुधिर के स्कंदन में सहायक होती हैं।

                   स्तनधारियों के अतिरिक्त अन्य कशेरुकियों में रुधिर प्लेटलेट्स के स्थान पर स्पिंडल कोशिकाएं पाई जाती हैं। जिनमें केन्द्रक पाया जाता है।



(ख) लसिका- यह तरल संयोजी ऊतक है। यह ऊतक तरल को पुनः रक्त प्रवाह में वापस लाता है। लसिका गांठों में बनने वाले लिम्फोसाइट्स शरीर की सुरक्षा प्रतिक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


प्रश्न 22 - 400W अनुमत का कोई रेफ्रिजरेटर 8 घंटे/दिन चलाया जाता है। 30 दिन तक चलाने के लिए ऊर्जा का मूल्य क्या होगा ? ( दर 3.00 रुपये प्रति KWh) 

उत्तर - 30 दिन में उपयोग की गई कुल ऊर्जा

= 400W × 8h  × 30 दिन

= 96000 Wh

= 96000/1000 KWh

= 96 KWh

व्यय ऊर्जा का मूल्य = 96×3 

                        = ₹ 288/-



प्रश्न 23 - एक वस्तु वक्रता केंद्र (C) तथा फोकस (F) के बीच में रखी गयी है। अवतल दर्पण तथा उत्तल दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब की स्थिति को किरण आरेख द्वारा दर्शाइये ?

उत्तर - 







                                                              अथवा

प्रश्न - इन्द्रधनुष बनने की घटना की समझाइये ?

उत्तर - इन्द्रधनुष आकाश में उपस्थित जल की सूक्ष्म बूंदों में दिखाई देने वाला प्राकृतिक स्पेक्ट्रम है। सूर्य से आने वाला प्रकाश जब इन बूंदों पर पड़ता है , तो ये बूंदे प्रिज्म की भांति व्यवहार करती हैं, तथा प्रकाश की किरणों को अपवर्तित करके विभिन्न रंगों का वविक्षेपण करती हैं। इसके पश्चात इन विभिन्न रंगों की किरणों का पानी की बूंद की आंतरिक सतह से पूर्ण परावर्तन होता है। और हमें एक वृताकार इंद्रधनुष दिखाई देता है। 




प्रश्न 24 - निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- 

(क) नाभिकीय ऊर्जा                     (ख) भूतापीय ऊर्जा

उत्तर - (क) नाभिकीय ऊर्जा - नाभिकीय ऊर्जा नाभिकीय विखंडन वार प्राप्त की जाती है। जब किसी भारी नाभिक जैसे 92U235 पर न्यूट्रॉन की बमबारी की जाती है तो यह नभोक दो हल्के नाभिकों में टूट जाता है। इस अभिक्रिया में अत्यधिक ऊर्जा मुक्त होती है, जिसे नाभिकीय ऊर्जा कहते हैं। इस अभिक्रिया को नाभिकीय विखंडन कहते हैं। नाभिकीय ऊर्जा नाभिकीय रिएक्टर में विखंडन की श्रृंखला अभिक्रिया द्वारा प्राप्त की जाती है।


(ख) भूतापीय ऊर्जा -  पृथ्वी के आंतरिक भाग में स्थित पिघली हुई चट्टानें भूगर्भीय हलचल के कारण तप्त क्षेत्रों का निर्माण करती हैं। जब कभी भूगर्भीय जल इन क्षेत्रों के संपर्क में आता है तो वाष्प में बदल जाता है। इस जल वाष्प को पाइपों की सहायता से बाहर लेकर टरबाइन चलाकर विद्युत ऊर्जा उत्पन्न की जा सकती है। इस प्रकार उत्पन्न ऊर्जा को भूतापीय ऊर्जा कहते हैं।


प्रश्न 25 - (क) दो उत्कृष्ट गैसों के नाम लिखिए ?

(ख) मेंडेलीफ़ ने  अपनी आवर्त सारणी तैयार करने में कौन सा मापदंड अपनाया ?

(ग) L कोश में अधिकतम कितने इलेक्ट्रान हो सकते हैं?

(घ) सोडियम एथॉक्साइड का रासायनिक सूत्र लिखिये?


उत्तर - (क) निऑन, आर्गन ।

(ख) परमाणु भार का बढ़ता क्रम ।

(ग) 18

(घ) C2H5ONa



प्रश्न 26 - उष्माक्षेपी एवं उष्माशोषी अभिक्रिया की परिभाषा दीजिए। दोनों के एक एक उदाहरण भी दीजिये।

उत्तर - 

उष्माक्षेपी अभिक्रिया - जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के निर्माण के साथ साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है , उन्हें उष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं। जैसे - 

CH4 + 2O2 ---> CO2 + 2H2O + ऊर्जा


उष्माशोषी अभिक्रिया - जिस रासायनिक अभिक्रिया में ऊष्मा का शोषण होता है उसे उष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं। जैसे - 

CaCO3 ---> CaO + CO2  


                                                   अथवा

प्रश्न - (क) निम्न के रासायनिक सूत्र एवं एक उपयोग लिखिये- 

(i) धोने का सोडा

(ii) बेकिंग सोडा

(ख) धातुओं एवं अधातुओं में दो अंतर लिखिये।

उत्तर - 

(क) (i) धोने का सोडा - Na2CO3.10H2O

उपयोग - कपड़े धोने तथा साबुन बनाने में।

(ii) बेकिंग सोडा - NaHCO3

उपयोग - अग्निशमन यंत्रों में।


(ख) 1- धातुएं क्षारीय ऑक्साइड बनाती हैं जबकि अधातुएँ अम्लीय अथवा उदासीन ऑक्साइड बनाती हैं।

2- धातुएं तनु अम्लों से हाइड्रोजन विस्थापित कर देती हैं जबकि अधातुएँ तनु अम्लों से कोई अभिक्रिया नहीं करती हैं।



प्रश्न 27 - (क) उपार्जित लक्षणों से क्या अभिप्राय है ?

(ख) कोई चार अन्तः स्रावी ग्रंथियों के नाम लिखिये ? 

उत्तर - (क) वातावरण के सीधे प्रभाव से या अंगों के कम या अधिक उपयोग के कारण जंतु के शरीर में जो परिवर्तन होते हैं उन्हें उपार्जित लक्षण कहते हैं। ये लक्षण वंशागत होते हैं,तथा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में प्रजनन द्वारा जाते हैं।


(ख) i. अधिवृक्क ग्रंथि

      ii. अवटु (थाइरोइड) ग्रन्थि

      iii. पीयूष ग्रन्थि

      iv. अग्नाशय ग्रन्थि




प्रश्न 28 - (क) 15 V विभवांतर के दो बिंदुओं के बीच 5C का आवेश ले जाने पर कितना कार्य किया जाता है ?

 (ख) 5   के चार प्रतिरोध निम्न प्रकार किसी परिपथ में जुड़े हैं, परिपथ का तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिये।



उत्तर - (क) - दिया है, आवेश q = 5C

विभवांतर V = 15V

सूत्र W= V×q से

W= 15×5 = 75 J

कार्य W= 75 जूल



(ख) 1/R1 = 1/5+1/5 = 2/5

1/R1 = 2/5

तो R1 = 5/2 = 2.5  

इसी तरह 

1/R2 = 1/5+1/5= 2/5

तो R2 = 5/2 = 2.5  

अतः तुल्य प्रतिरोध 

R = 5  



                                                     अथवा

प्रश्न (क) विद्युत परिपथों एवं साधित्रों में सामान्यतः उपयोग होने वाले 2 सुरक्षा उपायों के नाम लिखिये ?

(ख) विद्युत जनित्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है ? 

(ग) प्रत्यावर्ती विद्युत धारा उत्पन्न करने वाले दो स्रोतों के नाम लिखिये ? 

(घ) फ्लेमिंग के बांये हाथ के नियम से क्या सूचना मिलती है ? 


उत्तर - (क) विद्युत फ्यूज तथा भूसम्पर्कन (earthing)

(ख) विद्युत चुम्बकीय प्रेरण

(ग) जल विद्युत संयंत्र तथा तापीय विद्युत संयंत्र

(घ) यदि हम बांये हाथ के अंगूठे तथा पहली दो उंगलियों को परस्पर एक दूसरे के लंबवत फैलाएंतब यदि मध्यमा चालक के प्रवाहित धारा को तथा तर्जनी चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा को इंगित करे तो अंगूठा चालक पर लगने वाले बल की दिशा को बताएगा।





प्रश्न 29 - कोई 4 cm आकार का बिम्ब किसी 15 cm फोकस दूरी के अवतल दर्पण से 25 cm दूरी पर रखा है। दर्पण से कितनी दूरी पर किसी पर्दे को रखा जाए कि स्पष्ट प्रतिबिंब प्राप्त हो? प्रतिबिंब की प्रकृति तथा साइज ज्ञात कीजिये।


उत्तर

h= 4cm,.           f= -15 cm,        u= -25cm,      v=?

दर्पण सूत्र 

1/u+1/v = 1/f से

1/v = 1/f - 1/u

1/v = -1/15 - 1/-25

       = (-5+3)/75

       = -2/75

v = -37.5 cm

प्रतिबिम्ब दर्पण के सामने 37.5 सेमी की दूरी पर बनेगा। यह वास्तविक तथा उल्टा होगा।

दर्पण का आवर्धन = m= -v/u = h'/h

अतः प्रतिबिम्ब का आकार 

h' = -(v/u) × h

h' = -(37.5/-25) × 4

h' = -6 cm




प्रश्न 30 - बांध बनाने के कोई चार लाभ लिखिये? 

उत्तर - बांध बनाने के चार लाभ निम्न हैं- 

1 - पेयजल प्राप्त होता है।

2- सिंचाई हेतु अत्यधिक मात्रा में जल प्राप्त होता है।

3- जल विद्युत उत्पादन में बांधों का  विशेष योगदान है।

4 - नदियों के जल को नियंत्रित करके बाढ़ के प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है।



                                                                            अथवा


प्रश्न - पोषी स्तर क्या हैं ?  एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिये जिसमें विभिन्न पोषी स्तर भी बताइये।

उत्तर - भोजन आ ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं के आधार पर पारितंत्र में विभिन्न जातियों के बीच संबंध को खाद्य श्रृंखला कहते हैं। खाद्य श्रृंखला में निम्नलिखित स्तर होते हैं - 

 उत्पादक - ये हरे पौधे हैं। जो सूर्य के प्रकाश में अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण द्वारा स्वयं बनाते हैं। 


प्राथमिक उपभोक्ता - इसमे वे जंतु आते हैं जो अपना भोजन हरे पौधों से प्राप्त करते हैं, इन्हें शाकाहारी कहते हैं। जैसे - गाय, बकरी आदि।


द्वितीयक उपभोक्ता - ये मांसाहारी जंतु हैं जो अपना भोजन प्राथमिक उपभोक्ता से प्राप्त करते हैं। जैसे - शेर, बिल्ली आदि।


तृतीयक उपभोक्ता - ये द्वितीयक श्रेणी के उपभोक्ता को खाने वाले जंतु हैं। जैसे - सांप, पक्षी आदि।


अपघटक - ये सड़े गले , मृत जीवों को कहते हैं। जैसे कवक।



Click here for solved paper science 2019




4 comments:

  1. Harrah's Cherokee Casino & Hotel - MapYRO
    Find your way 마리나 베이 샌즈 카지노 쇼미 더벳 around the casino, find where best air jordan 19 retro everything is located with the most up-to-date air jordan 1 retro information about Harrah's Cherokee Casino & Hotel in 토토 사이트 코드 Cherokee, 출장안마 NC.

    ReplyDelete
  2. Thankyou so much you are legend then i have tension freeeeeeee

    ReplyDelete
  3. This link is very important for board students.

    ReplyDelete

Powered by Blogger.