आम के फायदे, उपयोग, और नुकसान : Mango

 गर्मियां आते ही फलों का राजा आम हमको मिलता है। इसका एक अद्भुत स्वाद हमें मिलता है। आम की मिठास का तो हर कोई दीवाना है। और अप्रैल के महीने से ही बाजार में हमें आम मिलने लगता है।

आम की तो पूरी दुनिया ही दीवानी है। आम अपने बेहतरीन स्वाद के लिए जाना जाता है। लेकिन आम के बहुत से फायदे भी हैं। कुछ सामान्य फायदे आम के हम यहां जानेंगे, आम से क्या कोई नुकसान होता है इसे भी जानेंगे।  भारत पूरे  विश्व में आम के उत्पादन में पहला स्थान रखता है। 

आम 

अंग्रेजी नाम - Mango

वैज्ञानिक नाम - Mangifera indica


दुनियाभर में आम की 400 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। कुछ प्रमुख प्रजातियां इस प्रकार हैं - 

1. दसहरी

2. अल्फांसो

3. लंगड़ा

4. तोतापुरी

5. हिमसागर

6. बादामी

7. केसर

8. हाथीझूल (सहारनपुर में मिलने वाला सबसे भारी आम,एक आम का वजन 2 से 3 किलो तक हो सकता है)


तो ये तो कुछ सामान्य आम की प्रजातियां हैं। अब देखें कि आम खाने के फायदे क्या क्या हैं ? कुछ सामान्य फायदे हम यहां देखते हैं। 

1. दिल स्वस्थ तो आप स्वस्थ। आम दिल की कई बीमारियों को कम करने में सहायक है। आम में मौजूद पोषक तत्व दिल को तंदुरुस्त रखते हैं। इसलिए आम के मौसम में आम का सेवन करना आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद है।


2. कैंसर से बचाव में भी आम सहायक है। आम के फल के गूदे में कैरोटीनॉयड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स, पोलीफेनॉल्स आदि तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में बहुत अधिक सहायक हैं। आम में मौजूद एंटीकैंसर गुण को mangiferin नाम दिया गया है। 


3. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी आम का सेवन फायदेमंद है। कच्चे आम में विटामिन सी की अधिक मात्रा पाई जाती है। पके आम में भी विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।अतः आम के सेवन से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में हमें मदद मिलती है।


4. आम में प्रचुर मात्रा में nutraceuticle मिलते हैं। जो हमारे शरीर के bad cholesterol को कम करने में सहायक है। तथा गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।


5. आम में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे यह परत संबंधी बीमारी, या पाचन से संबंधित समस्याओं के निदान में भी सहायक है। यह पेट की कब्ज को दूर करता है। पेट की कब्ज दूर तो पेट स्वस्थ। और अगर पेट स्वस्थ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ रहेगा।


6. आम का सेवन हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद है। आम में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए जरूरी तत्व है।इसके अलावा आम में ल्युटिन, जियोजेन्थिन, तथा क्रिप्टोजन्थिन नामक कैरोटीनॉयड भी पाए जाते हैं। जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों में आने वाली समस्याओं को दूर करते हैं। 


7. आम का सेवन गर्मी और लू लगने से भी बचाता है। गर्मियों में इसके सेवन से शरीर मे ताजगी आती है।


ये तो आम के कुछ सामान्य फायदे हैं। इसके अलावा आम के अनेक ओर भी उपयोग हैं। आम में पाए जाने वाले सामान्य तत्वों की बात करे तो इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, कैल्शियम, मैग्नेशियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, विटामिन सी, थायमिन, रिबोफ्लेविन, विटामिन ए,बी, डी, ई, के , आदि तत्व पाए जाते हैं। , तो अब तो आप समझ ही चुके होंगे कि आम खाने के कितने फायदे हैं। परंतु आम को एक निश्चित मात्रा में ही खाना चाहिए अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो जाएगा।

आम से कुछ नुकसान भी हैं जो इस प्रकार हैं - 

ज्यादा कच्चे आम खाने से पेट में गैस होने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

अधिक आम के



सेवन से शरीर मे गर्मी भी बढ़ सकती है।

ज्यादा आम खाने से उल्टी भी हो सकती है।

संवेदनशील लोगों में आम के सेवन से एलर्जी भी हो सकती है।

बाजार में आने वाले केमिकल से पके आम खाना सेहत के लिए नुकसानदेह है। 

कच्चे आम खाने के बाद तुरंत दूध नहीं पीना चाहिए,इससे भी हमारी सेहत को नुकसान होता है। 




जब भी आम खाएं उसे कुछ घंटों के लिए पानी में भिगाकर रखें। आम वास्तव में फलों का राजा है और सही ढंग से इसका सेवन करें तो यह हमें फायदा ही देगा। 

तो अब आम के सीजन में आम का मजा लीजिये।








Comments

Popular posts from this blog

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण : NCERT Science Class 10

लोक पर्व सातूं-आठूँ

Is Matter around us Pure (Class - 9th) Exercise , Question and Answer (NCERT Book)