खाने के बाद आइस क्रीम : सेहत से खिलवाड़

हम लोग अक्सर खाने के बाद कभी कभी आइस क्रीम भी खा लेते हैं, और गर्मियों में तो रात के कहने के बाद आइस क्रीम खाना एक सामान्य सी बात हो जाती है। पर क्या आप लोग ये जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद आइस क्रीम खाने से हम अपनी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। कैसे ? आइये इसे समझने का प्रयास करते हैं।


आप में से अधिकांश लोग जानते होंगे कि कोई रासायनिक अभिक्रिया जब होती है तो उसके लिए अधिक तापमान हो तो अभिक्रिया बहुत उत्तम होती है। अब आप लोग सोचने लगे होंगे कि मैं ये विज्ञान की बातें अभी आइस क्रीम के मामले में क्यो बोल रहा हूँ। इसका क्या संबंध है? 

तो इसका संबंध है। पूरा ब्लॉग ध्यान से पढ़िए तो समझ आएगा। दरअसल हम यहां पर अम्लों की बात करते हैं ।किसी अम्ल को अभिक्रिया करने हेतु सामान्य तापमान 25℃ से अधिक की आवश्यकता होती है ,इस तापमान पर अभिक्रिया की दर सामान्य होती है। 

तो आप लोग जानते होंगे कि भोजन के पाचन के लिए हमारे पेट में भी एक अम्ल होता है। HCl । हमारे पेट मे जब भोजन जाता है तो पेट मे ये अम्ल भोजन के साथ क्रिया करता है और उसे छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ने का कार्य करता है। मनुष्य शरीर का सामान्य तापमान लगभग 37℃ होता है। तो इस तापमान पर भोजन का पाचन अच्छे से होता है। 


अब जब हम भोजन करने के तुरंत बाद आइस क्रीम खाते हैं तो क्या होता है सोचिए, 
चलिए हम बताते हैं आपको कि होता क्या है - 


जब हम खाने के तुरंत बाद आइस क्रीम खाते हैं तो हमारे पेट के अंदर का तापमान तेजी से कम हो जाता है। और जब तापमान कम हो जाता है तो पेट के अंदर भोजन के पाचन का कार्य करने वाला अम्ल अपना कार्य ढंग से नहीं कर पाता है और भोजन का पाचन अच्छे से नहीं होता है। अब अगर भोजन का पाचन नहीं होगा तो अपच भोजन वैसा ही हमारी आँतों की ओर चल जाएगा। वहां हो सकता है कि हमारी आँतों को नुकसान पहुंचाने का कार्य वो करे। भोजन का पाचन नहीं होगा तो हमारे पेट में दर्द रहेगा। शरीर को उचित पोषक तत्व नहीं मिलेंगे और शरीर कमजोर हो जाएगा। हम अक्सर बीमार रहेंगे। जिससे हमें कई अन्य समस्याएं होंगी। 


तो अब आप समझ गए होंगे कि खाने के तुरंत बाद आइस क्रीम खाने से कितना नुकसान होता है। अगर आपको आइस क्रीम खाने का मन करे तो खाने के काम से कम 1 घण्टे के पश्चात ही आइस क्रीम खाएं। 

तो इसी तरह की जानकारी हम आपको देते रहेंगे, ओर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस ब्लॉग पेज को subscribe कर लीजिए। जानकारी को अपने दोस्तों को भी शेयर कीजिये। 


Comments

Popular posts from this blog

Ice cream after dinner: messing with health

सूक्ष्मदर्शी (Microscope)

हमारे आस पास के पदार्थ : NCERT Science 9th