उत्तराखंड के प्रसिद्ध वैज्ञानिक

 उत्तराखंड के प्रसिद्ध वैज्ञानिक



1. नीलाम्बर पंत - 


यह अल्मोड़ा निवासी अंतरिक्ष विज्ञानी हैं जो इसरो से जुड़े थे, इन्हीं के निर्देशन में एस0एल0वी0-3 का सफल परीक्षण इसरो के द्वारा किया गया था। ये 1985 में भारतीय अंतरिक्ष  उपग्रह केंद्र बंगलुरु के निदेशक पैड पर नियुक्त किये गए । इन्हें सन 1984 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 



2. दीवान सिंह भाकुनी - 


यह भी अल्मोड़ा निवासी वैज्ञानिक हैं , जो औषधि विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं। इन्हें सन 1989 में सी0वी0रमन पुरस्कार, तथा 1975 में शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 


3. देवी दत्त पंत - 


देवीदत्त पंत मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी थे। जिन्होंने भौतिक विज्ञान में प्रकाशमिति से संबंधित शोध कार्य किये। यह कुमाऊँ विश्विद्यालय नैनीताल के प्रथम कुलपति रहे। 




4. डॉ0 डी0पी0डोभाल - 


डोभाल जी वाडिया इंस्टिट्यूट से जुड़े एक ग्लेशियर विज्ञानी हैं। जिन्हें टाइम्स पत्रिका ने सन2007 में वैश्विक पर्यावरण चैम्पियंस की सूची में शामिल किया था।




5. खड़क सिंह वल्दिया - 


यह पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले एक भू वैज्ञानिक थे। जिन्होंने मध्य हिमालय की भू संरचना पर शोध कार्य किया है। इन्हें 1991 में एस के मित्रा पुरस्कार मिला। ये वाडिया इंस्टीट्यूट में भी कार्यरत रहे।



6. पं0 श्रीकृष्ण जोशी - 


अल्मोड़ा  के रहने वाले जोशी जी एक सौर ऊर्जा वैज्ञानिक रहे। इन्होंने भानुप्रताप नामक यंत्र की खोज की थी।




7. रोनाल्ड रॉस - 


अल्मोड़ा में जन्मे रॉस ने मलेरिया के परजीवी मादा मच्छर एनाफिलीज की खोज की थी। जिसके लिए इन्हें 1902 में चिकित्सा के क्षेत्र में नॉबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।




8. नैन सिंह रावत - 


पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के नैन सिंह रावत उत्तराखंड के पहले सर्वेयर हैं। इनकी एक प्रसिद्ध पुस्तक दर्पण अक्षांस है।



9. अजीत चंद कुंवर - 


यह बागेश्वर के रहने वाले थे। इन्होंने नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद में एक महत्वपूर्ण शोध कार्य किया था। इन्हें 1981 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से नवाजा गया था।



10. घनानंद पांडे - 


अल्मोड़ा के रहने वाले यह राज्य के प्रथम व्यक्ति हैं जिन्हें विज्ञान के क्षेत्र में इनके अभूतपूर्व कार्यों के लिए सन 1969 में पद्म विभूषण पुरस्कार मिला था।









 अगर आपके पास भी है कोई रोचक जानकारी या अपने कोई लेख, कहानी या कविता , जिसे आप dcpant.com से अपने नाम से प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो हमें हमारी email id पर mail कर दें। हिंदी अथवा अंग्रेजी किसी भी भाषा में लेख भेज सकते हैं।

mr.pantdc@rediffmail.com



No comments:

Powered by Blogger.